इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला जारी- आज फिर दो फ्लाइट की आपात लैंडिंग

वापस लौटकर आई स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे।;

Update: 2025-06-19 11:52 GMT

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के हादसे के बाद देश की विमान कंपनियों की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली से चलकर लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आई है। इसके अलावा स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी उड़ान भरने के तकरीबन 10 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस लौटना पड़ा है।

बृहस्पतिवार को देश की राजधानी दिल्ली से पैसेंजर लेकर लेह के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई है। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत कुल 180 पैसेंजर सवार थे।


इस विमान के अलावा स्पाइसजेट फ्लाइट भी उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही वापस लौट गई है। यह फ्लाइट पैसेंजर को लेकर हैदराबाद से चलकर तिरुपति जा रही थी। वापस लौटकर आई स्पाइसजेट की इस फ्लाइट में कुल 80 यात्री सवार थे।

एयरलाइंस की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया है कि टेक ऑफ के बाद फ्लाइट के पायलट को संकेत मिला था कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ दिक्कत है, इसके बाद यह फ्लाइट वापस एयरपोर्ट पर लौट आई।Full View

Tags:    

Similar News