एक्शन में ED- अनिल अंबानी के रिलायंस समूह का बड़ा अफसर गिरफ्तार
अफसर की गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत की गई है।
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अफसर की गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत की गई है।
शनिवार को मिल रही एक बड़ी जानकारी के अनुसार उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी CFO अशोक पाल को परिवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी मिल रही है कि अशोक पाल की गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों से जुड़े हजारों करोड रुपए के धोखाधड़ी के मामलों की पिछले दिनों से जांच की जा रही है।