आफत जारी-लैंडस्लाइड से सड़के बंद- बाढ़ के मलबे में फंसी रोडवेज की बसें

ऋषिकेश इलाके में हुई भारी बारिश के बाद कई घरों के भीतर पानी भर गया है।

Update: 2025-09-18 07:56 GMT

शिमला। प्रकृति की मार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई भागों में हुई भारी बारिश के दौरान बिलासपुर के ऋषिकेश में आई बाढ़ के मलबे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें फंस गई है। भारी बारिश के बाद कई घरो में पानी भर गया।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में झमाझम बारिश का दौर पहले की तरह अब तलक भी जारी है, राज्य के बिलासपुर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की कई बसें मलबे में फस गई है। ऋषिकेश इलाके में हुई भारी बारिश के बाद कई घरों के भीतर पानी भर गया है।


लैंडस्लाइड की वजह से जगह-जगह सड़के बंद हो गई है, जिससे माल के परिवहन के साथ-साथ लोगों की आने-जाने की जरूरतें बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जनपद में भी बुधवार की रात जोरदार बारिश हुई। शिमला में भी सवेरे से मौसम खराब बना हुआ है।Full View

Tags:    

Similar News