पूजा करते भाजपा अध्यक्ष पर मौत का झपट्टा- बेहोश हुए भाजपा नेता..

अंतिम दर्शन के लिए शहर भर से लोग देवेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच रहे हैं।;

Update: 2025-06-11 09:45 GMT

गोरखपुर। घर के भीतर पूजा अर्चना कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिंदगी पर मौत झपट्टा मारकर ले गई है। अचानक सीने में उठे तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां की गई जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुधवार की सवेरे भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब भाजपा महानगर अध्यक्ष रोजाना की दिनचर्या के अंतर्गत सवेरे के समय अपने घर के भीतर पूजा अर्चना कर रहे थे।

इसी दौरान पहली बार भाजपा महानगर अध्यक्ष बने देवेश श्रीवास्तव के सीने में तेज दर्द उठा। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनके आवास पर पहुंचने लगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विधायक और पूर्व मंत्री ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अंतिम दर्शन के लिए शहर भर से लोग देवेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News