IED ब्लास्ट में CRPF जवान शहीद, दो घायल – हमले से हड़कंप

माओवादी हमले में एक जवान की शहादत, दो गंभीर घायल; सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट, इलाके में हाई अलर्ट

Update: 2025-10-11 04:41 GMT

झारखंड। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाके में शनिवार सुबह बड़ा माओवादी हमला हुआ है। माओवादियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में एक CRPF जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना झारखंड और ओडिशा की सीमा पर चाईबासा के सारंडा जंगल क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, CRPF की बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम माओवादियों की तलाश में जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी अचानक एक प्रेशर IED विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में गड्ढा बन गया और जवान बुरी तरह घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल एक जवान को तुरंत हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दो अन्य जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल जवानों का इलाज चाईबासा और रांची के अस्पतालों में चल रहा है। इनमें घायल जवान रामकृष्ण गागराई खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं।

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला इलाके में सक्रिय माओवादी दलों द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया था।Full View

Tags:    

Similar News