उग्रवादियों पर शिकंजा- 7 मिलीटेंट्स किये गिरफ्तार- नकदी के साथ...

जिससे राज्य के भीतर हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है।;

Update: 2025-04-25 10:11 GMT

इंफाल। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सरकार के इस्तीफे के बाद राज्य की कानून व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधित किये जा चुके संगठनों से जुड़े 7 मिलीटेंट्स को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को सुरक्षा बलों की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि इंफाल में जबरन वसूली करने के मामले में शामिल यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के तीन मिली टेंट्स को इंफाल पश्चिम जनपद के रिम्स हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया है। अरेस्ट किए गए मिलिटेंटस के कब्जे से जबरन वसूली के रूप में लिए गए ₹100000 की नगदी भी बरामद की गई है।

अधिकारियों ने बताया है कि इसके अलावा सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जनपद के तीन अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर चार अन्य मिलीटेंट्स को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान संभालने वाले सुरक्षा बलों की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित किये जा चुके उग्रवादी संगठनों के लोगों को ताबड़तोड़ छापा मार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है।

जिससे राज्य के भीतर हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है।Full View

Tags:    

Similar News