BJP विधायक के होटल में दगा- ग्राहक महिला का अश्लील वीडियो बनाया
पुलिस द्वारा कराई गई परेड में पहचान के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।;
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी मंदिर में परिजनों के साथ दर्शन करने आई महिला का होटल में ठहरने के दौरान कर्मचारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाया गया। नहाते समय वीडियो बना रहा कर्मचारी जब शीशे में दिखाई दिया तो महिला ने तत्काल शोर मचा दिया, मामला उजागर होने पर पुलिस द्वारा कराई गई परेड में पहचान के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार को मिल रहे घटनाक्रम के मुताबिक राजधानी लखनऊ की रहने वाली महिला 9 जुलाई को अपनी मौसी के लड़के के साथ विंध्याचल दर्शन करने के लिए पहुंची थी।
मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित होटल में उन्होंने दो कमरे लिए, जिसमें ड्राइवर और मौसी का लड़का एक कमरे में जबकि महिला स्वयं दूसरे कमरे में ठहरी हुई थी।
महिला का आरोप है कि जिस समय वह होटल के बाथरूम में नहा रही थी तो शीशे में दिखाई दिया कि कोई मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है, महिला ने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को बुलाया।
जब तक परिजन दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचते उस समय तक कर्मचारी वहां से भाग गया। परिजनों की शिकायत पर होटल के सभी कर्मचारियों को बुलाया गया है तो महिला ने वीडियो बनाने वाले कर्मचारियों को पहचान लिया।
जब वह मोबाइल की जांच करने से इनकार करने लगा तो बाकी होटल स्टाफ ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने विंध्याचल कोतवाली पहुंचकर होटल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि जिस होटल में महिला का कर्मचारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था वह मिर्जापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा का है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्मचारी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है प्रदेश वासियों के लिए एक जरूरी सूचना मिर्जापुर से भाजपा विधायक जो खुद को मोदी का परिवार बताते हैं उनके होटल में स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाया जाता है।
कृपया भाजपा नेताओं के होटल में ठहरने से बचे, भाजपा और भाजपाइयों का चाल चरित्र और चेहरा अब सबके सामने आ रहा है।