2 घंटे में 450 घरों पर चला बुलडोजर- 36 साल पुरानी कॉलोनी जमींदोज

ज्यादातर मकान रेत, ईंट और पत्थर के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

Update: 2025-09-30 08:37 GMT

चंडीगढ़। पुलिस फोर्स को साथ लेकर प्रशासन की ओर से रिहायशी कालोनी पर लिए गए एक्शन के अंतर्गत बुलडोजर से घरों को तोड़कर बिस्मार कर दिया गया है। ज्यादातर मकान रेत, ईंट और पत्थर के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 38 वेस्ट स्थित 36 साल पुरानी शाहपुर रिहायशी कॉलोनी पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कॉलोनी में बने घरों को बुलडोजर से तोड़ डाला है।


भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ सवेरे के समय मौके पर पहुंची प्रशासन की टीमों ने बुलडोजर की सहायता से कॉलोनी में बने मकानों को गिराना शुरू कर दिया। हालात ऐसे हुए कि सवेरे तकरीबन 8:00 बजे तक कॉलोनी में बने ज्यादातर मकान रेत, ईंट एवं पत्थर के ढेर में तब्दील हो गए।

प्रशासन की ओर से कॉलोनी में तकरीबन साढ़े चार सौ घरों पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है। हालांकि जिन चार लोगों को अदालत की ओर से स्टे मिला हुआ है, उनके मकानों को नहीं तोड़ा गया है।                                                                                                                                              प्रशासन द्वारा पहले ही इन मकानों पर क्रॉस के निशान लगा दिए गए थे, ताकि बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पता चल सके कि यह मकान नहीं तोड़ने हैं।

प्रशासन की कार्यवाही का शिकार हुए ज्यादातर लोग प्रवासी है जिनमें प्रशासन की इस कार्यवाही से रोष है, उनका कहना है कि त्योहारों के मौसम में प्रशासन की ओर से उनके साथ धोखा किया गया है। अब वह अपने परिवारों को लेकर कहां जाएंगे? Full View

Similar News