रोहित शेट्टी अंदाज में पांच मर्तबा हाईवे पर पलटी बोलेरो-सीधी होते
हाईवे पर तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो बेकाबू होने के बाद टाटा मैजिक को टक्कर मारते हुए तकरीबन 5-6 मर्तबा पलटी।
गोरखपुर। हाईवे पर तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो बेकाबू होने के बाद टाटा मैजिक को टक्कर मारते हुए तकरीबन 5-6 मर्तबा पलटी। फिल्मी अंदाज में फ्लाई ओवर से टकराकर सीधी होते ही ड्राइवर बोलेरो को लेकर भाग गया।
गोरखपुर में वाराणसी हाईवे पर मझगांवा फ्लाईओवर पर दिखाई दिए फिल्मी नजारे के अंतर्गत तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई। टाटा मैजिक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो 5-6 बार सड़क पर पलटी और तकरीबन 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई चली गई। इसके बाद रोहित शेट्टी के अंदाज में फ्लाईओवर से टकराई बोलेरो अचानक से सीधी हो गई। ड्राइवर बोलेरो को लेकर तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक भागा, इसके बाद वह बोलेरो को हाईवे पर खड़ी करके फरार हो गया।
उधर टक्कर के बाद टाटा मैजिक में भरा सामान दूर तक बिखर गया। यह हादसा वाराणसी हाईवे पर मझगांवा फ्लाईओवर पर हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।