BJP के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस में उठाया- कैंप जाते वक्त रोका

पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रास्ते में ही रोक लिया।;

Update: 2025-08-22 11:47 GMT

चंडीगढ़। फाजिल्का में आयोजित कैंप में शामिल होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने घेराबंदी कर डिटेन कर लिया है। कैंप जाते समय रोके जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है जो चाहे मर्जी कर लो, बीजेपी कार्यकर्ता बिलकुल डरने वाले नहीं है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ फाजिल्का जनपद के रायपुर गांव में आयोजित एक कैंप में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन पहले से ही फील्डिंग सजाए बैठी पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रास्ते में ही रोक लिया।

जिसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वहीं पर प्रदर्शन करते हुए धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रहे सुरजीत कुमार ज्याणी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता मौजूद रहे।

बाद में पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए धरना दे रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को हिरासत में ले लिया, जिसके चलते भाजपा अध्यक्ष ने पंजाब सरकार को तानाशाह करार दे दिया।Full View

Tags:    

Similar News