BJP ने चुनाव से पहले की 4 नये महासचिवों की नियुक्ति- इन्हें सौंपी कमान
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी छोटे-बड़े इलेक्शन को समानता देते हुए गंभीरता के साथ मैदान में उतरती है,
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के चुनाव होने से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मुंबई यूनिट में चार नए महासचिवों की नियुक्ति की है।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अगले दिनों होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए इलेक्शन से पहले ही संगठन में बड़ा फेरबदल किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मुंबई यूनिट में चार नए महासचिवों की नियुक्ति की है। राजेश शिरवाडकर, गणेश खापरकर, आचार्य पवन त्रिपाठी और श्वेता पारुलेकर को मुंबई भारतीय जनता पार्टी के महासचिव के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी छोटे-बड़े इलेक्शन को समानता देते हुए गंभीरता के साथ मैदान में उतरती है, जीत हासिल करने के लिए पार्टी निरंतर फ़ेरबदल कर संगठन को गतिशील बनाने में लगी रहती है।