एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित- मुंबई दिल्ली फ्लाइट में बम की वार्निंग
अधिकारियों ने संयम से काम लेते हुए राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी।
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है।
मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट देश की राजधानी दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे इंडिगो विमान में बम होने की सूचना दी गई।
दिल्ली मुंबई फ्लाइट में बम होने की सूचना से चारों तरफ अफरातफरी सी मच गई। अधिकारियों ने संयम से काम लेते हुए राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी।
200 यात्रियों को लेकर आ रहे इंडिगो विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट में सवार सभी यात्री नीचे उतर कर बाहर भिजवाये गए। सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने एयरपोर्ट पर उतारे गए विमान की गंभीरता से जांच पड़ताल की।