एयर इंडिया के विमान में फिर खराबी- कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट ने बताया है कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।;

Update: 2025-06-17 05:38 GMT

कोलकाता। एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से सेन फ्रांसिस्को से उड़ान भरकर मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा है। प्लेन को वहीं पर पैसेंजर से खाली कर लिया गया है।

मंगलवार को सेन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद पैसेंजर को लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी आने की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन परिस्थितियों के चलते उतारना पड़ा है।


कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 17 जून की आधी रात के बाद कोलकाता पहुंची थी, जहां से प्लेन को मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था।

लेकिन इसी दौरान विमान के बाएं इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण टेक ऑफ करने में देरी हुई। इसके बाद मंगलवार की सवेरे तकरीबन साढ़े 5 बजे कप्तान ने यात्रियों से कहा कि वह प्लेन से नीचे उतर जाए और विमान को तुरंत खाली कर दें।

पायलट ने बताया है कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।Full View

Tags:    

Similar News