खराबी के कारण वापस कोच्चि लौटी अबूधाबी जा रही फ्लाइट- 2 घंटे से....

बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेन में सवार कर अबूधाबी भेजा गया है।

Update: 2025-09-06 10:38 GMT

नई दिल्ली। कोच्चि से उड़ान भरने के बाद अबू धाबी जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौट आई है। बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेन में सवार कर अबूधाबी भेजा गया है।

केरल के कोच्चि से पैसेंजरों के साथ उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान की फ्लाइट रास्ते में आई तकनीकी खराबी के कारण वापस कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौटने को मजबूर रही है। इस दौरान फ्लाइट तकरीबन 2 घंटे तक हवा में रही थी जिससे यात्रियों की सांसे बुरी तरह से हलक में अटक गई थी।

शनिवार को अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंडिगो विमान ने शुक्रवार की रात 11:10 पर यात्रियों के साथ अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी। बाद में रास्ते में पहुंचने पर विमान में तकनीकी खराबी का पता चलते ही देर रात फ्लाइट 1:44 पर वापस कोची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौट आई।

घटना के समय विमान में 180 यात्रियों के अलावा 6 क्रू मेंबर सवार थे। बाद में कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट वापस लौटी फ्लाइट के पैसेंजर दूसरी फ्लाइट के माध्यम से अबू धाबी भेजे गए हैं।

Tags:    

Similar News