डॉक्टर के फ्लैट पर क्लीनिक के बजाय चलता मिला सेक्स सेंटर- ऐसे हालात..

फ्लैट में क्लीनिक के बजाय सेक्स का अड्डा चलता हुआ मिला है।;

Update: 2025-06-21 11:56 GMT

लखनऊ। राजधानी के ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवी मंजिल पर डॉक्टर के फ्लैट में क्लीनिक के बजाय सेक्स सेंटर चलता हुआ मिलने पर पुलिस भी आश्चर्य चकित रह गई। आपत्तिजनक हालातों में पकड़ी गई दो महिलाओं में से एक के खिलाफ उज़्बेकिस्तान से लुक आउट नोटिस भी जारी है।

राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस द्वारा ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवी मंजिल पर की गई छापामार कार्यवाही में डॉक्टर विवेक गुप्ता के फ्लैट में क्लीनिक के बजाय सेक्स का अड्डा चलता हुआ मिला है।

पुलिस द्वारा की गई छापामार कार्यवाही में दो महिलाएं आपत्तिजनक हालातों में पकड़ी गई है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में उज़्बेकिस्तान की रहने वाली इन दोनों महिलाओं के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले हैं।

पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया है कि वह उज़्बेकिस्तान की रहने वाली है और उनमें से एक के खिलाफ उज़्बेकिस्तान से लुक आउट नोटिस भी जारी है।

महिलाओं ने बताया है कि उन्हें डॉक्टर विवेक गुप्ता ने इस फ्लैट में जगह दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक डाक्टर समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।Full View

Tags:    

Similar News