डाटा सेंटर में लगी आग, 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह जलके हुए खाक

इससे पहले भी इस मुख्यालय में आग लगने की दो गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं।

Update: 2025-09-16 03:59 GMT

रांची, झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में कल देर रात आग लगने से वहां रखा महत्वपूर्ण उपकरण जलकर राख हो गया।

पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर के ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी आग ने तेजी से जोर पकड़ा, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंकर बड़ी दुर्घटना को टल गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस आग में लगभग 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह जल कर नष्ट हो गए हैं। बाकी नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। डाटा सेंटर में लगी आग ने पुलिस के संचालन में असुविधा पैदा कर दी है क्योंकि यह जगह कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल डाटा का केंद्र है।

ज्ञातव्य है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय के लिए यह पहली घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी इस मुख्यालय में आग लगने की दो गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। पहली बार 16 नवंबर 2018 को पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में आग लगी थी, जिसमें कई दस्तावेज, फर्नीचर और कंप्यूटर जल गए थे। उस घटना में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था।

इसके बाद 22 जुलाई 2021 को मुख्यालय के सेक्शन ऑफिस में भी शॉर्ट सर्किट कारण आग लगी थी, लेकिन उस समय मौजूद अधिकारियों की तत्परता के कारण आग बड़े हादसे में नहीं बदली थी।

Tags:    

Similar News