NEET एग्जाम से 1 दिन पहले स्टूडेंट ने कर दिया ऐसा काम- मचा कोहराम

स्टूडेंट ने एग्जाम से ठीक 1 दिन पहले सुसाइड कर लिया है।;

Update: 2025-05-03 10:25 GMT

पटना। नीट एग्जाम से ठीक 1 दिन पहले स्टूडेंट ने खुदकुशी कर परिजनों से कोहराम मचवा दिया है। अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहने वाले स्टूडेंट ने एग्जाम से ठीक 1 दिन पहले सुसाइड कर लिया है।

शनिवार को बिहार के पटना में नीट एग्जाम से ठीक 1 दिन पहले मधुबनी के रहने वाले स्टूडेंट विवेक मंडल ने सुसाइड कर लिया है।

मधुबनी का रहने वाला 20 वर्षीय विवेक मंडल गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर रोड नंबर 3 में अपनी बहन के साथ किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा था।

शनिवार को थाना गांधी मैदान के थानेदार राजेश कुमार ने बताया है कि शनिवार को किराए के मकान में रहने वाले स्टूडेंट की बहन जिस समय लाइब्रेरी में गई हुई थी, ठीक उसी समय 20 वर्षीय विवेक मंडल ने सुसाइड कर लिया।

मृतक के चाचा अरुण कुमार के मुताबिक नीट की तैयारी कर रहे विवेक मंडल का रविवार को एग्जाम था, वह किसी प्रकार के प्रेशर में था? इस बाबत उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Full View

Tags:    

Similar News