जुम्मे की नमाज पढ़कर लौटे आजम खान की बिगड़ी तबीयत- डॉक्टर दौड़े

सीधे घर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फैमिली डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

Update: 2025-10-17 09:55 GMT

रामपुर। जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद घर लौट कर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की हालत बिगड़ गई है। मिलने का इंतजार कर रहे लोगों से भी उन्होंने गेट पर मुलाकात नहीं की। सीधे घर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फैमिली डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

 शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आज जुम्मे की नमाज अदा करने को मस्जिद पहुंचे थे, लेकिन वहां से नमाज अदा कर वह तुरंत वापस घर लौट आए।

 यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे लोगों से भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मुलाकात नहीं की और कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है।

 इसके बाद वह सीधे घर के अंदर चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही शहर के टंकी नंबर पांच स्थित आजम खान के आवास पर पहुंचे पारिवारिक डॉक्टर अब उनका इलाज कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News