वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला- पूजा कर रही महिलाएं....
घायल हुई महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
इटावा। वट सावित्री पूजा के मौके पर बरगद के वृक्ष की पूजा करने के लिए पहुंची महिलाओं पर मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया, जिससे मौके पर भगदड मच गई, इस हमले में कई महिलाएं घायल हो गई है।
मंगलवार को इटावा जनपद में वट सावित्री पूजा के दौरान अनेक महिला प्राचीन वट वृक्ष की पूजा करने के लिए मौके पर पहुंची थी, जिस समय महिलाएं पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना कर रही थी, उसी समय वृक्ष के ऊपर अपना डेरा जमाने वाली मधुमक्खियां ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।
मधुमक्खियों का अटैक होते ही मौके पर बुरी तरह से भगदड़ मच गई। इस दौरान मधुमक्खियां ने दर्जनों महिलाओं को डंक मार कर घायल कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने कंबल आदि की सहायता से मधुमक्खियां के हमले का शिकार हुई महिलाओं को किसी तरह बचाया।
घायल हुई महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।