पंकज चौधरी होंगे यूपी BJP अध्यक्ष-घोषणा की औपचारिकता बाकी

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उनके नाम की औपचारिक घोषणा केवल बाकी है।

Update: 2025-12-13 14:16 GMT

 लखनऊ। अगडा पिछड़ा गठजोड़ के माध्यम से सात बार सांसद के साथ केंद्रीय मंत्री बन चुके पंकज चौधरी अब भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उनके नाम की औपचारिक घोषणा केवल बाकी है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए सात बार के सांसद रह चुके केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 प्रस्तावक के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव मौर्य और बृजेश पाठक के साथ केंद्रीय मंत्री रह चुकी स्मृति ईरानी समेत विनोद तावड़े मौजूदा भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा तमाम सांसद विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशीय दफ्तर पर नामांकन दाखिल करने की समय सीमा अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। इस दौरान पंकज चौधरी के अलावा किसी भी अन्य भाजपा नेता ने चुनाव अधिकारी के सम्मुख अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। इसलिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना सुनिश्चित हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक समेत भाजपा के 10 नेताओं ने पंकज चौधरी के भाजपा भाजपा अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा।

 अब रविवार को नेशनल लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे।

Tags:    

Similar News