विधानसभा अध्यक्ष का निधन-पीएम मोदी ने लिखा मैं अत्यंत दुखी हूं
दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसा के साथ हैं। ओम शांति।
बेंगलुरु। त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष का बेंगलुरु में निधन हो गया है, उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को त्रिपुरा ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि मैं उनके निधन से अत्यंत दुखी हूं।
शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के 72 वर्षीय अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का बेंगलुरु में निधन हो गया है। 72 साल के विधानसभा अध्यक्ष को कुछ दिन पहले ही ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, उसी समय से उनका इलाज चल रहा था।
उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। त्रिपुरा के विकास को गति देने और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसा के साथ हैं। ओम शांति।
विधानसभा अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को अब शनिवार को त्रिपुरा ले जाया जाएगा।