पहली पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने राजधानी स्थित दफ्तर में पूर्व प्रधानमंत्री को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आज पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की 26 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया था। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट पर 28 दिसंबर को पूरे राज्य सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार किया गया था।
शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके परिवार के सदस्य, करीबी सहयोगी और कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।