अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा- हुक्का गुड़गुड़ाते 34 गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 25 हुक्के बरामद किए हैं और 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।;

Update: 2025-08-02 12:03 GMT

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज इलाके में संचालित किये जा रहे कोको आईकॉन कैफे पर की गई छापामार कार्यवाही में पुलिस को कैफे के भीतर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता मिला। यहां बालिग और नाबालिग को हुक्का परोस कर उन्हें नशे का आदि बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 25 हुक्के बरामद किए हैं और 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना पुलिस को शुक्रवार की रात तकरीबन 12:00 बजे अलका पुरी तिराहे के पास कोको आइकॉन कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की जानकारी मिली थी।

तुरंत टीम गठित कर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस की छापा मार कार्यवाही होते ही रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद लोगों में बुरी तरह से भगदड़ मच गई। 

इस दौरान पुलिस को कैफे के भीतर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता मिला और बड़ी संख्या में युवक वहां पर हुक्का गुड़गुड़ाते मिले। छापामार कार्यवाही के दौरान कैफे का मालिक संदीप और अलीम फरार होने में कामयाब रहे हैं।Full View 

Tags:    

Similar News