त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट, अपने-अपने क्षेत्र में किया पैदल गश्त
महिलाओ को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।
शामली। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में “जनपद शामली में मिशन शक्ति अभियान – फेज 5.0” के अंतर्गत और आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत, शामली पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों, मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त आयोजित की गई।
इस अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने नागरिकों, दुकानदारों और मुख्य बाजारो में सामान खरीदने आयी महिलाओ को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना कांधला क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर नागरिकों को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और शांति बनाए रखने के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। इसी प्रकार, समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर नागरिकों, दुकानदारों और विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं।
संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन गश्त पुलिस ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहे, धार्मिक स्थल और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में सघन पैदल गश्त और मोटर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है।
जनता जागरूकता और मार्गदर्शन गश्त के दौरान नागरिकों को महिला सुरक्षा ऐप्स, हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई, ताकि कोई भी नागरिक आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सके।
सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों ने शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनता से विनम्र और पेशेवर व्यवहार करते हुए प्रभावी पुलिसिंग करें, ताकि जनपद शामली में सभी पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो सकें तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सुरक्षा, जागरूकता और शांति सुनिश्चित करें।