पुलिस और बदमाशों का हुआ आमना - सामना - चार बदमाश हुए ढ़ेर

बहादुर शाह मार्ग पर देर रात हुई मुठभेड़, भारी फायरिंग के बाद चारों बदमाश ढेर, पुलिस बोली – “दिल्ली आने की सूचना पहले से थी”

Update: 2025-10-23 04:07 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार देर रात राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-29 के पास बहादुर शाह मार्ग पर एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर मारे गए। चारों आरोपितों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चार पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच को पिछले कुछ दिनों से इन बदमाशों की दिल्ली में मौजूदगी की जानकारी मिल रही थी।

बिहार पुलिस की विशेष टीम पहले से इनकी तलाश में थी। संयुक्त निगरानी के बाद बुधवार रात जब चारों आरोपी बहादुर शाह मार्ग होते हुए रोहिणी की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही।

इसके बाद चारों को गोली लगी और वे सड़क किनारे गिर पड़े। सभी के खिलाफ हत्या, अपहरण और गैंगवार के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे।

बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग दिल्ली में शरण लिए हुए हैं। बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया और संयुक्त टीम बनाई।

मारे गए बदमाशों की पहचान रंजन पाठक (25 वर्ष) – सीतामढ़ी का निवासी। बिहार में हत्या, रंगदारी और गैंगवार के मामलों में वांछित, बिमलेश महतो (26 वर्ष) – मधुबनी का निवासी। अवैध हथियार और फिरौती के कई मामले दर्ज, मनीष पाठक (33 वर्ष) – दरभंगा का निवासी। रंजन गिरोह का सहयोगी, दर्जन भर वारंट जारी, अमन ठाकुर (22 वर्ष) – मुजफ्फरपुर से भागकर दिल्ली में छिपा था, हाल ही में गिरोह से जुड़ा के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके से 26 खोखे, चार पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक जब्त की हैं।

दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में दिल्ली, नोएडा, और बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।Full View

Similar News