पहले रेप किया, हत्या कर फेंका शव- ऐसे किया पुलिस ने खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भेज दिया है।;

Update: 2025-06-08 16:50 GMT

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दुष्कर्म कर हत्या करने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भेज दिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 31.05.2025 को थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत नहर से एक युवती का शव मिला था। थाना भोपा पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, मृतका के परिजनों द्वारा दिनांक 03.06.2025 को शव की शिनाख्त की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के विरूद्ध थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0- 105/2025 धारा 137(2)/103(1)/238/64(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 08.06.2025 को दुष्कर्म कर हत्या करने के उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अरेस्ट किए गए आरोपी का नाम साहिल उर्फ सल्लू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर,उम्र करीब 18 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही से घटनास्थल से मृतका का दुपट्टा व सैंडल बरामद किये गये।

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके मृतका से प्रेम संबंध थे। मैं दिनांक 28.05.2025 मृतका के घर थानाक्षेत्र पुरकाजी के अन्तर्गत ग्राम रण्डावली से उसे बहला फुसला कर ले गया तथा थानाक्षेत्र पुरकाजी के अन्तर्गत धमात नहर पटरी के किनारे जंगल में लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को नहर में फैंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा मृतका के साथ दुष्कर्म करना तथा गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुरकाजी थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह, उप निरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार और कांस्टेबल विवेक मिश्रा शामिल रहे।

Tags:    

Similar News