DM-SSP ने जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश
जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।;
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05.07.2025 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रविशंकर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।