21 दिन की फरलो पूरी- सिरसा डेरे से सुनारिया जेल लौट रहा राम रहीम

गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे से निकलकर सुनारिया जेल की तरफ जा रहा है।;

Update: 2025-05-01 11:07 GMT

रोहतक। हत्या एवं रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन के फरलो की अवधि खत्म होने के बाद अब सिरसा डेरे से निकलकर जेल की तरफ जा रहा है।

बृहस्पतिवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को मिली 21 दिन की फरलो की मियाद पूरी हो गई है। अवधि पूरी होने के बाद अब गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे से निकलकर सुनारिया जेल की तरफ जा रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि शाम 5:00 बजे तक गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में पहुंच जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को सिरसा से सुनारिया जेल में लाया जा रहा है।

गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल से पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से उसने 10 दिन सिरसा डेरे में और 20 दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित दर में व्यतीत किए थे।Full View

Tags:    

Similar News