अर्ध सैनिक बल के पेशावर मुख्यालय पर धमाके-आत्मघाती हमले में..
विश्व को आतंकवाद की सौगात देने वाले पाकिस्तान के पेशावर में अर्ध सैनिक बल के मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में कई पुलिस कर्मियों के मारे जाने की खबर मिल रही है।
कराची। विश्व को आतंकवाद की सौगात देने वाले पाकिस्तान के पेशावर में अर्ध सैनिक बल के मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में कई पुलिस कर्मियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। ताबड़तोड़ हुए कई धमाकों के बाद इलाके को खाली कर लिया गया है।
सोमवार को पाकिस्तान के पेशावर में संघीय पुलिस दल यानी कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर हुए हमले में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। पुलिस दल मुख्यालय पर जारी हमलों के बीच इलाके को खाली कराते हुए सुरक्षा बल अटैक का जवाब दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को मुख्यालय के गेट पर उड़ा लिया और इसके बाद दनादन फायरिंग होने की आवाज़ सुनाई देने लगी।
जानकारी मिल रही है कि हमले में एक साथ दो आत्मघाती हमलावर शामिल रहे हैं, जिस संघीय पुलिस दल मुख्यालय पर हमला किया गया है उसे नागरिक अर्ध सैनिक बल कहा जाता है। पेशावर में जिस जगह पर अर्ध सैनिक बल के मुख्यालय पर हमला हुआ है वह जगह काफी भीड़ बढ़ वाले इलाके में गिनी जाती है। साथ ही सैन्य छावनी भी यहां से काफी नजदीक है।