दा ताज स्टोरी-थिएटर में लगे महादेव के जयकारे- पहला शो रहा हाउसफुल
किसी मकबरे के ऊपर कलश है तो उसका डीएनए जरूर होना चाहिए।
आगरा। एक्टर परेश रावल स्टारर मूवी द ताज स्टोरी रिलीज हो गई है, सर्व मल्टीप्लेक्स में हाउसफुल रहे पहले शो में मूवी देख रहे दर्शकों ने हर हर महादेव के नारे बुलंद किए हैं।
शुक्रवार को महानगर के विमल सिनेप्लेक्स एवं सर्व मल्टीप्लेक्स में अभिनेता परेश रावल द्वारा अभिनीत हिंदी मूवी द ताज स्टोरी रिलीज हो गई है। ताजमहल एक मकबरा है या तेजो महालय.. इसी बिंदु के इर्द गिर्द फिल्माई गई मूवी के पहले शो को देखने के लिए विमल सिनेप्लेक्स में जहां केवल पांच दर्शक पहुंचे, वही सर्व मल्टीप्लेक्स में पहला शो हाउसफुल रहा और अनेक दर्शकों को टिकट के अभाव में वापस लौटना पड़ा।
सर्व मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहे दर्शकों ने इस दौरान हर हर महादेव के नारे बुलंद किए हैं। मूवी के एक दृश्य में एक्टर परेश रावल कहते हैं कि अगर किसी मकबरे के ऊपर कलश है तो उसका डीएनए जरूर होना चाहिए। परेश रावल के मुंह से यह डायलॉग सुनते ही ताली बजाते हुए दर्शकों ने हर हर महादेव के नारे बुलंद किए हैं।