मुख्यमंत्री के ससुर की हालत बिगड़ी- मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती

आईसीयू में भर्ती पिता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति को जाना है।;

Update: 2025-06-28 11:28 GMT

सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के ससुर की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आनन-फानन में वेंटिलेटर पर लिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के 98 वर्षीय ससुर ब्रह्मदीन यादव की हालत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में हो रही दिक्कत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका जीवन बचाने के लिए उन्हें आनन-फानन में वेंटिलेटर पर लिया।


हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने वहां ले जाने से इनकार कर दिया। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार के कुछ देर बाद ही उनकी हालत में सुधार हो गया है। फिलहाल सुल्तानपुर में ही उनका इलाज जारी है।

पिता के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव अपने पिता ब्रह्मा दीन यादव का हाल-चाल जानने के लिए सुल्तानपुर पहुंची है।

उन्होंने आईसीयू में भर्ती पिता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति को जाना है।Full View

Tags:    

Similar News