भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की हालत में सुधार, लेकिन स्थिति गंभीर

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।;

Update: 2025-06-17 03:51 GMT

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की हालत में सुधार है , लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

तिरसठ वर्षीय न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय को उल्टी, पेट दर्द और पेट फूलने की शिकायत के कारण शनिवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस के साथ तीव्र अग्नाशयशोथ का पता चला है। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह गंभीर रूप से बीमार हैं और लगातार निगरानी में हैं , हालांकि पिछले 24 घंटों में उनकी हालत में सुधार हुआ है। उनकी हालत के व्यापक और समन्वित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें एक आंतरिक चिकित्सा और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, पल्मोनोलॉजिस्ट, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और जीआई सर्जन शामिल हैं।

पूर्व न्यायाधीश लोकसभा में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Tags:    

Similar News