कैबिनेट बैठक में योगी सरकार की कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़

सभी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा सकेंगे।;

Update: 2025-05-06 09:49 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ निकलकर सामने आई है। ट्रांसफर पॉलिसी- 2025 को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी- 2025 को लेकर सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया।

कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों की तबादला नीति को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके अंतर्गत अब इसी महीने की 15 मई से लेकर अगले महीने की 15 जून तक राज्य सरकार के सभी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक यह ट्रांसफर नीति केवल वर्ष 2025- 2026 के लिए ही होगी।Full View

Tags:    

Similar News