CJI की शपथ ग्रहण कर जस्टिस सूर्यकांत ने छुएं माता पिता के पैर

जस्टिस सूर्यकांत ने देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को शपथ ग्रहण कराई है।

Update: 2025-11-24 05:57 GMT

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति के हाथों शपथ ग्रहण करने के बाद मौके पर मौजूद अपने माता-पिता के पैर छुए और प्रधानमंत्री समेत अन्य सभी से मुलाकात की।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को शपथ ग्रहण कराई है। शपथ ग्रहण करने के बाद देश के नए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों से मुलाकात की और रिटायर हुए सीजेआई बीआर गवई के साथ गले मिले।

शपथ ग्रहण के बाद सीजेआई मौके पर मौजूद माता-पिता के पैर छूने नहीं भूले और उन्होंने अपने माता-पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ब्राज़ील समेत 7 देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी रही है।

Full View


Tags:    

Similar News