महिला का अश्लील वीडियो बना रहा एयरलाइन पायलट किया गया गिरफ्तार

आगरा के सिविल लाइंस थाना इलाके के रहने वाले मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2025-09-05 10:29 GMT

नई दिल्ली। प्राइवेट एयरलाइन के पायलट को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया है। महिला की शिकायत पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में पायलट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के आगरा के सिविल लाइंस थाना इलाके के रहने वाले मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया है।

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी एक प्राइवेट एयरलाइन कंपनी में पायलट था।

महिला की शिकायत के अनुसार 30 अगस्त की रात तकरीबन 10:00 बजे वह शनि बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी दौरान महिला की नजर आरोपी के ऊपर पड़ी जो स्पाई कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के पास लाइटर जैसा दिखाई देने वाला कैमरा था।

महिला की ओर से दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से लाइटर जैसा दिखाई देने वाला एक कैमरा भी बरामद हुआ है।Full View

Tags:    

Similar News