इकलौते बेटे का मर्डर कर पिता ने बहू को भी मारी गोली- नजरअंदाजी से..

किसान ब्रजवीर सिंह की अपने इकलौते बेटे राॅबिन सिंह के साथ कहासुनी हों गई।

Update: 2025-10-24 08:58 GMT

मुजफ्फरनगर। बेटे और बहू द्वारा देखभाल नहीं किए जाने से नाराज हुए किसान ने सवेरे के समय हुए विवाद के बाद लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान हमलावर किसान ने बेटे की बहू पर भी गोली चलाई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना एवं गांव भोपा के मोहल्ला चौक पर रहने वाले किसान ब्रजवीर सिंह की अपने इकलौते बेटे राॅबिन सिंह के साथ कहासुनी हों गई।

बताया जा रहा है कि ब्रजवीर सिंह का आरोप है कि उसका बेटा और पुत्रवधू उसकी समुचित तरीके से देखभाल नहीं करते हैं। सवेरे तकरीबन 11:00 बजे हुए झगड़े के थोड़ी देर बाद ब्रजवीर सिंह ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने बेटे तथा बहू पर उससे गोली दाग दी।

पहली गोली राॅबिन सिंह को लगी, पेट में गोली लगने से लहूलुहान होकर रॉबिन जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान ब्रजवीर सिंह की ओर से चलाई गई दूसरी गोली बेटे की बहू को जाकर लगी।

दिनदहाड़े गोलियां चलने की आवाज को सुनकर दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की घटना पुलिस को घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोली लगने से लहू लुहान हुए दंपत्ति को गाड़ी में उठाकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने राॅबिन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आरोपी पिता ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे और बहू को गोली मार दी है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Full View

Tags:    

Similar News