चाकू से हमले में व्यक्ति गंभीर रुप से हुआ घायल- मचा कोहराम
पुलिस अधिकारियों ने हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।;
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी में मंगलवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि आज स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे मध्य सिडनी से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ट्रेगियर के उपनगर में सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके सिर और हाथ में चोटें लगी थी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया और घटनास्थल पर उसका इलाज किया गया। बाद में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।