भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बड़ा हादसा स्वागत समारोह में हुए घायल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में नव नवनिर्मित आरटीओ कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।

Update: 2019-08-12 09:02 GMT

मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब वह मुजफ्फरनगर में नव नवनिर्मित आरटीओ कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत समारोह में गाड़ी से उतरने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल हो गए उनकी हाथ की उंगली में चोट आयी है,वर्धमान हॉस्पिटल में प्रदेश अध्यक्ष को भर्ती कराया गया है।


आपको बताते चलें प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे  विभिन्न स्थानों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और  उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने भव्य स्वागत, किया उसी दौरान यह हादसा हो गया ।

 


Tags:    

Similar News