25 जून से होगा उत्तराखंड में बसों का संचालन

पहले चरण में चलेंगी रोडवेज की 50 बसें

Update: 2020-06-24 05:30 GMT

देहरादून उत्तराखंड में 25 जून से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। अपर मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक में राज्य के अंदर बसों के संचालन पर सहमति बनी है। पहले चरण में रोडवेज की 50 बसों का ही संचालन किया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम बोर्ड कि महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव और बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि फिलहाल पहले चरण में रोडवेज की 50 बसों का संचालन किया जाएगा अगर यह सफल रहता है, तो उसके बाद दूसरे चरण में बसों का संचालन किया जाएगा। 25 जून से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें सड़कों पर चलेंगी। फिलहाल, कम दूरी के रूटों पर निगम बसों का संचालन करेगा।


बैठक में परिवहन निगम के कर्मचारियों को उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने पर भी मुहर लगाई गई है। पूर्व में परिवहन निगम के द्वारा खरीदी गई 300 बसों के लोन लेने को भी अनुमति दी गई। इसके साथ ही हरिद्वार बाईपास पर स्मार्ट सिटी के लिए परिवहन निगम की जमीन के बदले आइएसबीटी बस अड्डा परिवहन निगम को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसमें फैसला लिया गया कि अगर सरकार द्वारा अधिग्रहण पर बात नहीं बनी तो आइएसबीटी देहरादून की जमीन नगर निमग को दी जाएगी।


Tags:    

Similar News