नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मंजू सिवाच ने मरकार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण आज युवाओं में भटकाव की स्थिति पैदा हो रही है।

Update: 2020-01-24 05:32 GMT

गाजियाबाद नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वाधान में ग्राम हृदयपु भंडौला,ब्लॉक भोजपुर में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सही दिशा देने के साथ ही भटकाव की स्थिति से निजात पाने के लिए युवाओ को शिक्षा की आवश्यकता बताई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र की विधायक  मंजू सिवाच ने किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण आज युवाओं में भटकाव की स्थिति पैदा हो रही है। नेहरू युवा केंद्र इस दिशा में सार्थक पहल कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के जिला युवा समन्वयक  शिवदेव शर्मा  ने की और कहा, कि वर्तमान में रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है। लघु एवं कुटीर उद्योगों की योजनाओं को सरकार धरातल पर उतार रही है। जिसे अपनाकर युवा वर्ग अपने समाज को निरंतर अग्रसर कर सकते हैं। उन्होंने कम्प्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर विकास खंड के राष्टीय युवा स्वयंसेवक विकास के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भोजपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशेष त्यागी, अभिषेक त्यागी, आकाश, आशु शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News