सरसावा के डी सी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा बनी एक दिन की डीएम

एक दिन की डीएम बनी सरसावा के डीसी जैन इंटर काॅलेज की छात्रा ने व्यवस्था को जाना और डीएम के पद को काफी चुनौतीपूर्ण

Update: 2021-01-27 12:31 GMT

सहारनपुर। एक दिन की डीएम बनी सरसावा के डीसी जैन इंटर काॅलेज की छात्रा ने व्यवस्था को जाना और डीएम के पद को काफी चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा बताते हुए लडकियों से आह्वान किया कि सभी अपनी शिक्षा को ज्यादा महत्व दें और मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा और नारी स्वावलंबन की मुहिम को अपने अंदर धारण करें। लडकियां किन्ही भी हालातों में अपनी मेहनत में कोई कमी ना रहने दे।

Full View



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में चलाई जा रही नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा, नारी स्वावलंबन मुहिम के अंतर्गत जिला सहारनपुर के कस्बा सरसावा के डी सी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा राखी पुत्री विक्रम सिंह को 1 दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। पत्रकारों से बात करते हुए 1 दिन की जिलाधिकारी बनी राखी ने बताया कि वह जिलाधिकारी बनने पर बहुत खुश हैं। आमतौर पर लोग यह सोचते हैं कि उच्च अधिकारी कुछ कार्य नहीं करते हैं। परंतु आज हमने जाना कि उच्च अधिकारी कितना कार्य करते है। और एक दिन की डीएम राखी ने देश की लडकियों को अपना संदेश देते हुए कहा कि वह अपने और परिवारजनों के भविष्य के प्रति सजग रहते हुए अपनी शिक्षा को ज्यादा महत्व दें और मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा, नारी स्वावलंबन की मुहिम को अपने अंदर धारण करें। उन्होंने कहा कि कामयाबी प्राप्त करने के लिए लडकियां अपनी मेहनत में कोई कमी ना रहने दे।



Tags:    

Similar News