देखते ही देखते बकरी को ऐसे निगल गया अजगर- बाद में फरमाया आराम

बाद में सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को दबोचा और उसे चिड़ियाघर में ले जाकर छोड़ दिया।

Update: 2022-10-19 08:02 GMT

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भीतर निकले अजगर ने वहां पर घूम रही बकरी को निगलकर अपने हलक से नीचे उतार लिया। बाद में आराम फरमाने के लिए अजगर मैदान में खिली धूप में जाकर बैठ गया। आवासीय क्षेत्र में रह रहे लोगों ने जब विशालकाय अजगर को मैदान में आराम फरमाते देखा तो वह दहशत में आ गए। बाद में सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को दबोचा और उसे चिड़ियाघर में ले जाकर छोड़ दिया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विशालकाय अजगर के निकल आने से चौतरफा हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर ने विश्वविद्यालय परिसर में घूम रही बकरी को दबोचा और उसे निगलते हुए अपने हलक के नीचे उतार लिया। भोजन का इंतजाम हो जाने के बाद अजगर आराम फरमाने के लिए धूप में जाकर पसर गया।

संस्थान के डेयरी विभाग के पिछले हिस्से की तरफ बने आवासीय क्षेत्र में रह रहे लोगों ने जब मैदान में धूप के बीच आराम फरमा रहे अजगर को देखा तो वह पूरी तरह से दहशत में आ गए। मौके पर हुए शोर-शराबे के बाद मैदान में आराम फरमा रहा अजगर डेयरी विभाग की तरफ चला गया।

विभाग अध्यक्ष डॉ वेदप्रकाश ने तुरंत वन विभाग के आरएफओ लल्लू सिंह तथा चिड़ियाघर के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग सिंह को सूचना देकर अजगर को रेस्क्यू करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तकरीबन घंटे भर की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया और उसे ले जाकर चिड़ियाघर के सर्प घर में छोड़ दिया।

Tags:    

Similar News