मोदी ने चंदन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

उन्होंने मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं।

Update: 2021-09-02 04:37 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।






नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, चंदन मिश्रा जी को उनकी बौद्धिकता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

मित्रा का आज सुबह निधन हो गया। वह पायनियर अखबार के प्रधान संपादक तथा प्रबंध निदेशक थे।

Tags:    

Similar News