सरयू की बाढ़ से सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न

जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी की बाढ़ से सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि जलमग्न है

Update: 2021-08-23 08:52 GMT

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी की बाढ़ से सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि जलमग्न है।

केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रो ने सोमवार को बताया कि सरयू का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का रूख कटान की ओर है। आज सुबह नदी का जल स्तर खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 92.910 पर था। जल स्तर मे और वृद्वि की संभावना है।

इस बीच जिले के भरथापुर,कल्याणपुर तथा सन्दलपुर मे कटान शुरू हो गया है। बाढ़ खण्ड के अधिकारी कटान को रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है। सन्दलपुर गांव के किनारे नदी का पानी पहुंच गया है। धान की फसले पूरी तरह से डूब गयी है। सैकड़ो बीघा फसल डूबने से पशुओ के समाने चारे का सकंट उत्पन्न हो गया है।

आज सुबह जिले में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हालांकि बाढ़ के जल के बढ़ने से लोग दहशत में है।

वार्ता

Tags:    

Similar News