ग्राम पंचायत चुनाव में जीत कर आए जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में पार्टी के ग्राम पंचायत चुनाव में जीतकर आए

Update: 2021-06-20 13:49 GMT

सहारनपुर। अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में पार्टी के ग्राम पंचायत चुनाव में जीतकर आए जनप्रतिधियों शाहनवाज अहमद, नफीस मालिक, चंचल यादव आदि का समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।


Full View


रविवार को आयोजित किये गये सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मिगलानी द्वारा सभी जीते हुए लोगों को पुष्प माला पहनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि जिस तरह से बहुत ही कम समय में पार्टी के मेहनतकश कार्यकर्ताओं व जिले के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियांे द्वारा पार्टी के जिला पंचायत चुनाव में तीन प्रत्याशियों की जीत दर्ज करवाना और जिला सहारनपुर में पार्टी की पहचान बनाना यह प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता के सामने अखंड भारत विकास पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत ही तेजी से उभर रही है और बहुत संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है। अखंड भारत विकास पार्टी उत्तर प्रदेश में करीब 200 सीटों पर पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में पर लड़ेगी। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत को देखते हुए अब महसूस होने लगा है कि उत्तर प्रदेश को अब बदलाव की जरूरत है और जिस तरह से करोना काल में प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा जनता से इलाज के नाम पर लूट खसोट की गयी और प्रदेश सरकार द्वारा कोई अंकुश इन डॉक्टरो पर नहीं लगाया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का कोई नियन्त्रण इन लुटेरे जालिम डॉक्टरों पर नहीं है। ऐसे में सरकार का बदलना ही उत्तर प्रदेश की जनता के हित में है। आज देश प्रदेश का किसान अन्नदाता अपने हक की लड़ाई सड़कों पर आकर लड़ रहा है। अखंड भारत विकास पार्टी युवाओं, किसानों, गरीब मजदूरों, विद्यार्थियों, अध्यापकों आदि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कार्य करेगी।

Tags:    

Similar News