माफिया पर सरकार का चाबुक- हाजी इकबाल की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के बाद खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है।

Update: 2022-09-28 09:01 GMT

सहारनपुर। माफियाओं के खिलाफ अपना शिकंजा कस रही योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के बाद खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन ने 50000 रूपये के इनामी मोस्ट वांटेड खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसकी तकरीबन 203 करोड़ की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

बुधवार को योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कार्यवाही कर रहे पुलिस और प्रशासन ने खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अकूत धन संपत्ति इकट्ठा कर चुके लोगों के भीतर हड़कंप मचा दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 50,000 के इनामी मोस्ट वांटेड खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ सहारनपुर के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी तकरीबन 203 करोड रुपए की चल एवं अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यवाही करते हुए हाजी इकबाल की संपत्तियों को पिछले दिनों चिन्हित किया गया था। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी किए गए थे।

पूर्व एमएलसी खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ आज की गई कार्रवाई को प्रदेश में अब तक की माफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही होना बताई जा रही है।

इससे पहले मई महीने में भी हाजी इकबाल की संपत्ति को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया था।

Tags:    

Similar News