मुलायम के जन्मदिन पर कटा पांच किलो का केक

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम के जन्मदिन पर कटा पांच किलो का केक

Update: 2020-11-22 15:49 GMT

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर सपाईयों ने केक काटकर उनके शतायु होने की कामना की।

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव मन्दीप यादव के नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्र हुये। उन्होने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुये जिन्दाबाद के नारे लगाये तथा पांच किलो के वजन के केक को काटा। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये ''धरती पुत्र मुलायम सिंह'' को गरीब, मजदूर, किसान, शोषितों आदि की आवाज उठाने वाला प्रमुख समाजवादी बताते हुये उनके शतायु होने की कामना की गयी।

Tags:    

Similar News