सीएम ने 'मिशन शक्ति' के तहत थानों पर किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिना कोई संकोच के स्थानीय थानों में अपनी समस्याओ को बता सकती है।

Update: 2020-10-23 07:48 GMT

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत प्रदेश के समस्त 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

 अब उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिना कोई संकोच के स्थानीय थानों में अपनी समस्याओ को बता सकती है।

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की।

 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से 'मिशन शक्ति' अभियान को मजबूती मिली है। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिये कटिबद्ध है और इसके लिये यथासंभव कदम उठाये जायेंगे।

 

Full View

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक प्रशिक्षित महिला कर्मचारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। वास्तविक पीड़ित को त्वरित न्याय मिले यह हमारी कोशिश होनी चाहिए। हमें इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाना होगा, क्योंकि इसके बिना इसकी सफलता नहीं हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 17 से 21 अक्टूबर के बीच 112 पर महिलाओं से जुड़ी 3915 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 3394 शिकायतें घरेलू हिंसा व 521 शिकायतें छेड़खानी की हैं।

Tags:    

Similar News