अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा भूतेश्वर मंडल ने की योग साधना

योग दिवस की सार्थकता सिद्ध की और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर योग करने का संकल्प लिया।

Update: 2021-06-21 13:06 GMT

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में आज योगाभ्यास के तहत विभिन्न योग, प्राणायाम और आसन करते हुए योग दिवस की सार्थकता सिद्ध की और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर योग करने का संकल्प लिया।

सोमवार को जनपद भर अंतर्राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया गया। महानगर में भारतीय जनता पार्टी भूतेश्वर मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योग, प्राणायाम और आसन करते हुए योग साधना की। प्रातः कालीन वेला में भारतीय जनता पार्टी भूतेश्वर मंडल के सभी कार्यकर्ता पूर्व विधायक राजीव गुंबर की अगुवाई में भूतेश्वर खेल मैदान पर पहुंचे और विभिन्न आसन व प्राणायाम करते हुए योग साधना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथिक प्रयासों द्वारा भारत के ऋषि मुनियों की देन योग साधना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम हुआ है। जिससे आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत की योग साधना की देन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सार्थकता को सिद्ध करने के लिये हम भूतेश्वर खेल मैदान पर भारतीय जनता पार्टी भूतेश्वर मंडल के द्वारा योग साधना के लिए यहां पर आए हैं। उन्होंने बताया कि योग ही एक मात्र ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

Tags:    

Similar News