UP के बाद अब इस प्रदेश में भी अनिवार्य किया जा सकता है मदरसों में राष्ट्रगान

राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए। चाहे वह मदरसा हो अथवा स्कूल

Update: 2022-05-14 09:39 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के मदरसों में सवेरे पढ़ाई शुरू होने से पहले अनिवार्य किए गए राष्ट्रगान को हरियाणा सरकार भी राज्य के सभी मदरसों में गाना अनिवार्य कर सकती है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल की ओर से इस बात के संकेत दिए गए हैं। उनकी ओर से कहा गया है कि राष्ट्रगान अनिवार्य करने में कोई नुकसान नहीं है। राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए। चाहे वह मदरसा हो अथवा स्कूल। इसमें किसी को भी किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

दरअसल कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से हरियाणा सरकार से कक्षा 9 की नई इतिहास की किताब वापस लेने की मांग की गई थी, जिसमें वर्ष 1947 में हुए देश के विभाजन के कारणों में कांग्रेसी तुष्टीकरण की नीति का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की इस मांग पर राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि आप इतिहास को शुगर कोटेड नहीं बना सकते हैं।

जब किताब कई चीजों पर कांग्रेस को उपलब्धि का श्रेय देती है तो उसकी गलतियों को भी उजागर किया जाना चाहिए। देश के विभाजन को स्वीकार करना एक गलती थी और इसका उल्लेख मिलेगा।

Tags:    

Similar News